सोमवार, 27 अप्रैल 2026

उत्तरपूर्वी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत - Politics extra 4

Author

Team Delhi Varta

Politics संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
उत्तरपूर्वी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत - Politics extra 4
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार तड़के एक वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना रात करीब 12.50 बजे मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर तीन घायलों को पड़ा पाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “तीनों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल बच्ची को मृत घोषित कर दिया।” अन्य दो घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि तीनों को एक वाहन ने टक्कर मारी, जिसका चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, घटनाक्रम की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें