सोमवार, 27 अप्रैल 2026

जीडीपी माप का तरीका बदलेगा, 27 फरवरी को आएंगे तीसरी तिमाही के आंकड़े - राजस्थान extra 2

Author

Team Delhi Varta

राजस्थान संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
जीडीपी माप का तरीका बदलेगा, 27 फरवरी को आएंगे तीसरी तिमाही के आंकड़े - राजस्थान extra 2
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े 27 फरवरी को जारी किए जाएंगे। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय अब नई सीरीज के आधार पर जीडीपी का आंकड़े जारी करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि केंद्र सरकार 27 फरवरी से जीडीपी गणना का नया तरीका लागू कर रही है। केंद्र सरकार ने बेस ईयर 2011-12 से बदलकर 2022-23 कर दिया है, जिसके तहत जीडीपी के आंकड़े जारी होंगे। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई के बाद जीडीपी आंकड़े के लिए बेस ईयर 2022-23 होगा, जिसमें सटीकता के लिए 'डबल डिफ्लेशन' और 500-600 आइटम्स का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी के दूसरे अग्रिम अनुमान 27 फरवरी को जारी कर सकता है। इनमें नए आंकड़े और संशोधन शामिल होंगे। इसलिए पहले और दूसरी तिमाही के सभी पुराने आंकड़े भी नए आधार वर्ष 2022-23 के अनुसार बदल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक जीडपी में 7.4 फीसदी की वृद्धि दर रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने मंगलवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में देश की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 8.1 फीसदी के करीब रहने का अनुमान जताया है।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें