सोमवार, 27 अप्रैल 2026

पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में एक अन्य महिला गिरफ्तार - कला - संस्कृति Demo

Author

Team Delhi Varta

कला - संस्कृति संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में एक अन्य महिला गिरफ्तार - कला - संस्कृति Demo
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद रूबी जैन को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को किराए के मकान में मरम्मत कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान जैन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को भी प्राथमिकी में शामिल किया है। प्रारंभिक रूप से मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, जिनमें आपराधिक धमकी, महिला की गरिमा का अपमान और विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप शामिल हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा, “एससी-एसटी अधिनियम जोड़े जाने के बाद अब जांच एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।” प्राथमिकी में नामजद एक पुरुष आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान नस्लीय टिप्पणी किए जाने के संकेत वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच के बाद मिले, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें