रेखा गुप्ता ने पूर्वोत्तर की लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की (Demo 7)
Team Delhi Varta
India संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की लड़कियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी। श्रीमती गुप्ता ने एक्स पर अपने वीडियो संदेश में आज कहा कि पूर्वोत्तर की हमारी बहनों के साथ हुई इस घटना की मैं कड़ी निंदा करती हूं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं।
उन्होंने कहा कि देश के अलग अलग राज्यों से आने वालों का जितना हक दिल्ली पर है उतना ही अधिकार पूर्वोत्तर के लोगों का है। उनके साथ कोई भी दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिन्होंने ऐसा किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा " यहां हर नागरिक की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं स्वयं उनसे मिलूंगी।
पुलिस पूरी जिम्मेदारी से कानूनी कार्रवाई कर रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। किसी भी बेटी को तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सब एक हैं और हर बेटी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।" उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले एक दंपति ने मामूली विवाद में दुर्व्यवहार कर नस्लीय टिप्पणी की।
यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।
लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।