सोमवार, 27 अप्रैल 2026

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम की कार... - हमारा गौरव Demo

Author

Team Delhi Varta

हमारा गौरव संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम की कार... - हमारा गौरव Demo
दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका मंगलवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। आईएसबीटी के पास स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के सामने बेखौफ बदमाशों ने एक कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। कार में सवार पांच लोगों में से एक ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का वकील होने का दावा किया है। इस जानलेवा हमले में कार सवार एक युवक को दो गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात रात करीब 10:30 बजे की है। कार में सवार अधिवक्ता दीपक खत्री अपने सहयोगियों और संदीप नामक शख्स के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए थे। जैसे ही दर्शन करने के बाद सभी लोग कार में बैठे और ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ानी शुरू की, तभी अज्ञात बदमाशों ने कार पर पीछे से धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हमले में पीछे की सीट पर बैठे संदीप को कंधे के पास दो गोलियां लगीं। गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। वारदात के समय कार के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और घबराने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ाकर उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। ड्राइवर कार को सिविल लाइंस स्थित मेडन होटल के सामने ले जाकर रुका और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उत्तर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घायल संदीप को तुरंत अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कार में सवार दीपक खत्री ने पुलिस को बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा है और अदालतों में उसकी पैरवी करता है। पुलिस फिलहाल दीपक के इन दावों की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हमला किसी गैंगवार का हिस्सा है या इसके पीछे कोई और रंजिश है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और सड़क पर बैठा एक युवक दर्द से कराह रहा है, जिसके कंधे पर गहरे जख्म नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे आईएसबीटी और हनुमान मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि बदमाशों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान का सुराग मिल सके। दिल्ली पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें