सोमवार, 27 अप्रैल 2026

भारत को टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा : रवि शास्त्री

Author

Team Delhi Varta

Sports संवाददाता

calendar_today गुरुवार, 26 फरवरी 2026
भारत को टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा : रवि शास्त्री
चेन्नई। पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार भारत के लिये खतरे की घंटी रही है और अब उसे टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से मिली पराजय के बाद भारत को अब बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे से खेलना है। पिछले टी20 विश्व कप से चले आ रहे 12 मैचों में जीत के सिलसिले पर भी इससे रोक लग गई। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के ताजा अंक में कहा, ‘‘आपने लगातार 12 मैच जीते तो एक खराब दिन तो आना ही है। लेकिन मुझे खुशी है कि यह जल्दी आ गया। यह भारत के लिये जरूरी खतरे की घंटी रहा। इससे अब टीम को रणनीति और संयोजन पर फिर से विचार करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले अनुभव से सबक ले लिया होगा कि चीजों को हलके में नहीं लेना है। एक और मैच हारने से काफी दबाव बन जायेगा।’’ शास्त्री ने भारतीय टीम को अतिरिक्त स्पिनर लेकर उतरने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘अक्षर पटेल को वापिस लाना ही होगा। आपको उसके अनुभव की जरूरत है। मैं तो कहूंगा कि अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर दोनों खेल सकते हैं क्योंकि किसी दिन कोई गेंदबाज तो खराब फॉर्म में होगा है। जैसे रविवार को वरूण चक्रवर्ती था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अक्षर खेलता है तो आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या और छठे पर शिवम दुबे हैं। सुंदर सातवें नंबर पर है तो अक्षर पांचवें पर भी आ सकता है। अगर टी20 क्रिकेट में आठ बल्लेबाज भी नहीं चल पा रहे तो कुछ तो गलत है। ऐसे में एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प अहम है।’’ आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘‘कमेंट्री सुनते समय अक्षर को बाहर रखने का कारण यह लगा कि विरोधी टीम मे कई खब्बू बल्लेबाज हैं लेकिन दाहिने हाथ के बल्लेबाज भी तो हैं। अक्षर को ऐसे में कप्तान को सही समय पर इस्तेमाल कर सकता था।’’
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें