सोमवार, 27 अप्रैल 2026

कार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी - entertainment Demo

Author

Team Delhi Varta

entertainment संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
कार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी - entertainment Demo
कार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी नई दिल्ली। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक वकील की कार पर राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास देर रात हुई गोलीबारी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खत्री को पहले भी हिंसा की धमकियां मिली थीं। मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास मंगलवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर एक कार पर गोलीबारी हुई और उस समय कार में पांच लोग सवार थे। यहां एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया के अनुसार, कार सवार लोगों ने हमलावरों की संख्या के बारे में अलग-अलग बयान दिए हैं। एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें