पाकिस्तान में पुलिस वैन पर हमला, डीएसपी समेत तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत
Team Delhi Varta
world संवाददाता
calendar_today
गुरुवार, 26 फरवरी 2026
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस वैन फायरिंग की। इस हमले में लाची तहसील के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) असद महमूद समेत तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान रेडियो के अनुसार, यह घटना कोहाट जिले के शकरदरा इलाके में 24 फरवरी को हुई। कोहाट पुलिस के अनुसार, घायलों को कोहाट के जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने शहीद हुए डीएसपी असद महमूद और दूसरे अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। जरदारी ने शहीद अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंदी और मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने कोहाट में पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।
लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।