सोमवार, 27 अप्रैल 2026

होली पर मेक इन इंडिया की धूम, पिचकारी बाजार से चीन हुआ बाहर - technology extra 5

Author

Team Delhi Varta

technology संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
होली पर मेक इन इंडिया की धूम, पिचकारी बाजार से चीन हुआ बाहर - technology extra 5
नई दिल्ली। दिल्ली के होली बाजार में इस बार स्वदेशी उत्पादों का दबदबा है। प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल आह्वान से चीनी उत्पादों की चमक फीकी पड़ गई है। लगभग 90 प्रतिशत पिचकारियां मेड इन इंडिया हैं। इलेक्ट्रिक पिचकारियों, ऑर्गेनिक गुलाल और होली-थीम वाले परिधानों की मांग बढ़ी है। दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों में इस बार तकनीक और परंपरा का जादू देखने को मिल रहा है। युवाओं के बीच जहां इलेक्ट्रिक पिचकारियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स के बोतल आकार में पिचकारी के साथ धुरंधर फिल्म के नाम वाला कलर स्मोक (रंगीन धुआं) ने बाजार की रंगत बढ़ा दी है। इसके अलावा बाजार में 300 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की हाई-टेक स्वदेशी बैटरी वाली पिचकारियों के साथ योगी- मोदी के चित्रों और तिरंगे के रंगों से सजी तीन तीर पिचकारी राष्ट्रवाद के रंग को और गहरा कर रही है। सेल्फी और रील के दीवाने युवाओं के लिए ये धुरंधर फाग मुख्य आकर्षण हैं। सदर बाजार के थोक दुकानदार व डार्लिंग द टायज के संचालक विक्की गुप्ता बताते हैं कि भारत सरकार की बीआइएस मानकों की सख्ती और आयात शुल्क में बढ़ोतरी के होने कारण अब देश में ही माल बनाना न केवल सस्ता पड़ रहा है, बल्कि गुणवत्ता में भी भारत चीन से आगे निकल रहा हैं। उनकी फैक्ट्री में तैयार आर्गेनिक गुलाल और रंग-बिरंगे कार्टूनों से सजी स्वदेशी पिचकारियां इस बार हाथों-हाथ बिक रही हैं।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें