सोमवार, 27 अप्रैल 2026

दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग - world extra 5

Author

Team Delhi Varta

world संवाददाता

calendar_today सोमवार, 2 मार्च 2026
दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग - world extra 5
नई दिल्ली। केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है। अब देश के दूसरे राज्यों का नाम भी बदलने की मांग होने लगी है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इंद्रप्रस्थ से हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान जुड़ी हुई है। केंद्र सरकार को दिल्ली का नाम बदलने पर विचार करना चाहिए। दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा सांसद और कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने से देश की राजधानी की ऐतिहासिक और सभ्यतागत पहचान को मान्यता मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का संबंध पांडवों से रहा है। पांडवों की प्रतिमाएं जगह-जगह पर लगाकर जनता को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित किया जा सकेगा। खंडेलवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अनुरोध किया है कि दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का नाम “इंद्रप्रस्थ” करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में खंडेलवाल ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है और उसकी राष्ट्रीय राजधानी का नाम भी उसके गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें