दिल्ली में सुबह के समय गर्मी का एहसास - world extra 1
Team Delhi Varta
world संवाददाता
calendar_today
सोमवार, 2 मार्च 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह की शुरुआत गर्म मौसम से हुई और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान के साफ रहने का पूर्वानुमान है।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि रिज में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
इन केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।
लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।